लोगों की राय

बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-5 पेपर-1 भूगोल

बीए सेमेस्टर-5 पेपर-1 भूगोल

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :200
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2776
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

बीए सेमेस्टर-5 पेपर-1 भूगोल - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- पंचायती राज व्यवस्था के ग्रामीण जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव की विवेचना कीजिए।

उत्तर -

वस्तुतः पंचायती राज के प्रभावों का मूल्यांकन करने की दृष्टि से अनेक विद्वानों के द्वारा समय-समय पर कई अनुसंधान किये गये। ऐसे अनुसन्धान प्रमुखतः सामाजिक संरचना और पंचायती राज से सम्बन्धित हैं। समाज वैज्ञानिकों ने सामाजिक संरचना के कुछ पहलुओं, जैसे जाति, नातेदारी, परिवार, गुट तथा वर्ग पर पंचायती राज संस्थाओं के प्रभाव का अध्ययन किया है।

(i) एम० एन० श्रीनिवास ने - अपने सर्वेक्षण के आधार पर बताया है कि पंचायती राज ने निम्न जातियों, विशेष रूप से हरिजनों का आत्म-सम्मान तथा शक्ति की एक नवीन अनुभूति प्रदान की है। रेजलॉफ (Ratzlaff) ने उत्तर प्रदेश के एक गाँव के अपने अध्ययन के आधार पर निष्कर्ष निकाला है कि पंचायतों के प्रारम्भ तथा इनके चुनावों के फलस्वरूप विभिन्न जातियों की शक्ति संरचना में परिवर्तन आया है।

(ii) उत्तर प्रदेश के एक जिले के अध्ययन के आधार पर एच० ए० गोल्ड ने स्पष्ट किया है कि आधुनिक राजनीतिक व्यवस्था को प्रारम्भ में सामाजिक स्तरीकरण की पुरानी व्यवस्था को काफी बदल दिया है और इस प्रकार सामाजिक गतिशीलता के नवीन प्रतिमानों के लिये एक आधार प्रस्तुत किया है।

(iii) विद्वानों ने ग्रामीण भारत में पंचायती राज के सन्दर्भ में नेतृत्व प्रतिमान का भी अध्ययन किया है। इस सम्बन्ध में अनेक अनुसंधान हुये हैं, जिनमें से कुछ महत्वपूर्ण अनुसंधानों पर यहाँ संक्षिप्त में विचार किया जायेगा। उत्तर प्रदेश में किये गये अध्ययन के आधार पर रोबिन्स ने गाँव में नेताओं के लिये आवश्यक पूर्वापेक्षायें (Prerequisites) भिन्न-भिन्न हैं। हरजेन्द्र सिंह ने अपने अध्ययन के आधार पर पाया कि समाज के निम्न वर्गों से सम्बन्धित नेता अब भी अप्रभावी हैं तथा अनौपचारिक नेतृत्व अब भी प्रभावशाली हैं। पंचायतों से सम्बद्ध नेता परम्परागत नेताओं पर छाय गये हैं। इससे ग्रामों को बाहरी सम्पर्क के अधिक अवसर मिलने लगे हैं।

कमल कृष्ण ने - उत्तर प्रदेश में ग्रामीण नेतृत्व के अपने अध्ययन में पाया कि अधिकतर नेता उच्च जातियों से सम्बन्धित थे, यद्यपि उनकी सामाजिक आर्थिक पृष्ठभूमि मध्यम वर्ग के बहुत निकट थी। आपने यह भी पाया कि एक के बाद दूसरे और तीसरे चुनावों में अशिक्षित नेताओं को हटाया गया और उनका स्थान धीरे-धीरे शिक्षित नेताओं ने लिया।

आन्द्रे बिताई ने - अपने अध्ययन के आधार पर बताया है कि आज राजनीतिक शक्ति गाँव में या गाँव के बाहर, भूमि के स्वामित्व के साथ उतनी निकट से सम्बन्धित नहीं है। यह कुछ सीमा तक जाति और वर्ग दोनों से स्वतन्त्र हैं। सम्भवतः इनमें से सर्वाधिक महत्वपूर्ण आधार संख्या का समर्थन (numerical support) है। संक्षेप में,

(iv) पंचायती राज ने ग्रामीण समस्याओं के समाधान में योगदान दिया है।

(v) पंचायती राज के फलस्वरूप अब ग्रामीण लोग अपनी समस्याओं के सम्बन्ध में अधिक बोलने, अपनी माँगों के सम्बन्ध में अधिक जोर देने लगे हैं और प्रशासन की कमियों तथा कार्यक्रमों की क्रियान्वयन सम्बन्धी उसकी असफलताओं के सम्बन्ध में अधिक आलोचना करने लगे हैं।

(vi) पंचायती राज के कारण जाति पंचायतों का महत्व घटा है।
(vii) पंचायती राज के फलस्वरूप गाँवों में शिक्षा का प्रसार हुआ है।

(viii) पंचायती राज के कारण ग्रामीणों को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की सुविधाएँ प्राप्त हुई हैं, और आवास की समुचित व्यवस्था भी की गयी है।


(ix) पंचायती राज का एक दुष्प्रभाव यह हुआ है कि इससे गाँवों में गुटबाजी और संघर्ष बढ़े हैं।

(x) ग्राम पंचायतों की स्थापना ने ग्रामीणों के उत्तरदायित्व की भावना को जगाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। राजस्थान के कुछ गाँवों के अध्ययन में पाया गया है कि पंचायती राज की स्थापना ने उन नवीन सामाजिक शक्तियों को प्रकट किया है जो अभी तक अप्रकट अवस्था में थीं और जिन्होंने ग्रामों की सामाजिक संरचना में बहुत से परिवर्तन लाने में योगदान दिया है।

(xi) पंचायती राज की स्थापना ने नवीन संस्तरणों (hierachies) को भी उत्पन्न किया है जिसके परिणामस्वरूप प्राचीन एवं नवीन दोनों संस्करणों में तनाव पाये जाते हैं जैसे अधिकारियों और अराजकीय लोगों के बीच। ये तनाव पंचायती राज संस्थाओं के सफल कार्य-संचालन में बाधक हैं।

स्पष्ट है कि पंचायती राज ने ग्रामीण सामाजिक संरचना में परिवर्तन लाने में सहयोग प्रदान किया है। इसी कारण अब लोग विकास कार्यों में भाग लेते हैं व विकास कार्यक्रमों के क्रियान्वयन से सम्बन्धित असफलताओं को उजागर करके आलोचनात्मक दृष्टिकोण अपनाते हैं। अब राजनीतिक दल ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवेश कर रहे हैं।

वस्तुत; पंचायती राज के सम्बन्ध में लोगों की धारणाओं का पता लगाने के उद्देश्य से एल० के० सेन की देख-रेख में सामुदायिकता विकास के राष्ट्रीय संस्थान द्वारा सम्पूर्ण देश में से 365 गाँवों तथा 7,000 उत्तरदाताओं को निर्देशन के रूप में चुनकर अध्ययन किया गया। इस अध्ययन से ज्ञात हुआ कि पंचायती राज और पंचायतों के चुनाव हुये सदस्यों के प्रति ग्रामीणों की प्रवृत्ति अनुकूल है। ग्रामीण पुराने परम्परागत नेताओं तथा सरकारी अधिकारियों के बजाय इन चुने हुये नेताओं को अधिक पसन्द करते हैं। ये उत्तरदाता ग्रामीण क्षेत्रों में गुटवाद की समस्या से चिंतित नहीं हैं। पंचायती राज की स्थापना के पश्चात् सामुदायिक विकास कार्यक्रम का क्रियान्वयन अधिक अच्छे ढंग से हुआ है। यद्यपि पंचायती राज की प्रगति ग्रामीण क्षेत्रों में धीमी रही है, परन्तु इसमें कोई सन्देह नहीं है कि इसने ग्रामीणों में विकास योजनाओं के प्रति उत्साह जागृत किया है, अपनी समस्याओं को हल करने की ओर उन्हें प्रवृत्त किया है, और लोकतन्त्र को ग्राम-स्तर पर पहुँचाने में योगदान दिया है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. प्रश्न- प्रादेशिक भूगोल में प्रदेश (Region) की संकल्पना का विस्तृत वर्णन कीजिए।
  2. प्रश्न- प्रदेशों के प्रकार का विस्तृत वर्णन कीजिये।
  3. प्रश्न- प्राकृतिक प्रदेश को परिभाषित कीजिए।
  4. प्रश्न- प्रदेश को परिभाषित कीजिए एवं उसके दो प्रकारों का उल्लेख कीजिए।
  5. प्रश्न- प्राकृतिक प्रदेश से क्या आशय है?
  6. प्रश्न- सामान्य एवं विशिष्ट प्रदेश से क्या आशय है?
  7. प्रश्न- क्षेत्रीयकरण को समझाते हुए इसके मुख्य आधारों का वर्णन कीजिए।
  8. प्रश्न- क्षेत्रीयकरण के जलवायु सम्बन्धी आधार कौन से हैं? वर्णन कीजिए।
  9. प्रश्न- क्षेत्रीयकरण के कृषि जलवायु आधार कौन से हैं? इन आधारों पर क्षेत्रीयकरण की किसी एक योजना का भारत के संदर्भ में वर्णन कीजिए।
  10. प्रश्न- भारत के क्षेत्रीयकरण से सम्बन्धित मेकफारलेन एवं डडले स्टाम्प के दृष्टिकोणों पर प्रकाश डालिये।
  11. प्रश्न- क्षेत्रीयकरण के भू-राजनीति आधार पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
  12. प्रश्न- डॉ० काजी सैयदउद्दीन अहमद का क्षेत्रीयकरण दृष्टिकोण क्या था?
  13. प्रश्न- प्रो० स्पेट के क्षेत्रीयकरण दृष्टिकोण पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
  14. प्रश्न- भारत के क्षेत्रीयकरण से सम्बन्धित पूर्व दृष्टिकोण पर प्रकाश डालिये।
  15. प्रश्न- प्रादेशिक नियोजन से आप क्या समझते हैं? इसके उद्देश्य भी बताइए।
  16. प्रश्न- प्रादेशिक नियोजन की आवश्यकता क्यों है? तर्क सहित समझाइए।
  17. प्रश्न- प्राचीन भारत में नियोजन पद्धतियों पर लेख लिखिए।
  18. प्रश्न- नियोजन तथा आर्थिक नियोजन से आपका क्या आशय है?
  19. प्रश्न- प्रादेशिक नियोजन में भूगोल की भूमिका पर एक निबन्ध लिखो।
  20. प्रश्न- हिमालय पर्वतीय प्रदेश को कितने मेसो प्रदेशों में बांटा जा सकता है? वर्णन कीजिए।
  21. प्रश्न- भारतीय प्रायद्वीपीय उच्च भूमि प्रदेश का मेसो विभाजन प्रस्तुत कीजिए।
  22. प्रश्न- भारतीय तट व द्वीपसमूह को किस प्रकार मेसो प्रदेशों में विभक्त किया जा सकता है? वर्णन कीजिए।
  23. प्रश्न- "हिमालय की नदियाँ और हिमनद" पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
  24. प्रश्न- दक्षिणी भारत की नदियों का वर्णन कीजिए।
  25. प्रश्न- पूर्वी हिमालय प्रदेश का संसाधन प्रदेश के रूप में वर्णन कीजिए।
  26. प्रश्न- भारत में गंगा के मध्यवर्ती मैदान भौगोलिक प्रदेश पर विस्तृत टिप्पणी कीजिए।
  27. प्रश्न- भारत के उत्तरी विशाल मैदानों की उत्पत्ति, महत्व एवं स्थलाकृति पर विस्तृत लेख लिखिए।
  28. प्रश्न- मध्य गंगा के मैदान के भौगोलिक प्रदेश पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
  29. प्रश्न- छोटा नागपुर का पठार पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
  30. प्रश्न- प्रादेशिक दृष्टिकोण के संदर्भ में थार के मरुस्थल की उत्पत्ति, महत्व एवं विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
  31. प्रश्न- क्षेत्रीय दृष्टिकोण के महत्व से लद्दाख पर विस्तृत टिप्पणी लिखिए।
  32. प्रश्न- राजस्थान के मैदान पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
  33. प्रश्न- विकास की अवधारणा को समझाइये |
  34. प्रश्न- विकास के प्रमुख कारक कौन-कौन से हैं? वर्णन कीजिए।
  35. प्रश्न- सतत् विकास का अर्थ स्पष्ट कीजिए।
  36. प्रश्न- सतत् विकास के स्वरूप को समझाइये |
  37. प्रश्न- सतत् विकास के क्षेत्र कौन-कौन से हैं? वर्णन कीजिए।
  38. प्रश्न- सतत् विकास के महत्वपूर्ण सिद्धान्त एवं विशेषताओं पर विस्तृत लेख लिखिए।
  39. प्रश्न- अल्प विकास की प्रकृति के विभिन्न दृष्टिकोण समझाइए।
  40. प्रश्न- अल्प विकास और अल्पविकसित से आपका क्या आशय है? गुण्डरफ्रैंक ने अल्पविकास के क्या कारण बनाए है?
  41. प्रश्न- विकास के विभिन्न दृष्टिकोणों पर संक्षेप में टिप्पणी कीजिए।
  42. प्रश्न- सतत् विकास से आप क्या समझते हैं?
  43. प्रश्न- सतत् विकास के लक्ष्य कौन-कौन से हैं?
  44. प्रश्न- आधुनिकीकरण सिद्धान्त की आलोचना पर संक्षिप्त टिप्पणी कीजिए।
  45. प्रश्न- अविकसितता का विकास से क्या तात्पर्य है?
  46. प्रश्न- विकास के आधुनिकीकरण के विभिन्न दृष्टिकोणों पर प्रकाश डालिये।
  47. प्रश्न- डॉ० गुन्नार मिर्डल के अल्प विकास मॉडल पर विस्तृत लेख लिखिए।
  48. प्रश्न- अल्प विकास मॉडल विकास ध्रुव सिद्धान्त की व्याख्या कीजिए तथा प्रादेशिक नियोजन में इसकी सार्थकता को समझाइये।
  49. प्रश्न- गुन्नार मिर्डल के प्रतिक्षिप्त प्रभाव सिद्धांत की व्याख्या कीजिए।
  50. प्रश्न- विकास विरोधी परिप्रेक्ष्य क्या है?
  51. प्रश्न- पेरौक्स के ध्रुव सिद्धान्त पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
  52. प्रश्न- गुन्नार मिर्डल के सिद्धान्त की समीक्षा कीजिए।
  53. प्रश्न- क्षेत्रीय विषमता की अवधारणा को समझाइये
  54. प्रश्न- विकास के संकेतकों पर टिप्पणी लिखिए।
  55. प्रश्न- भारत में क्षेत्रीय असंतुलन की प्रकृति का वर्णन कीजिए।
  56. प्रश्न- क्षेत्रीय विषमता निवारण के उपाय क्या हो सकते हैं?
  57. प्रश्न- क्षेत्रीय विषमताओं के कारण बताइये। .
  58. प्रश्न- संतुलित क्षेत्रीय विकास के लिए कुछ सुझाव दीजिये।
  59. प्रश्न- क्षेत्रीय असंतुलन का मापन किस प्रकार किया जा सकता है?
  60. प्रश्न- क्षेत्रीय असमानता के सामाजिक संकेतक कौन से हैं?
  61. प्रश्न- क्षेत्रीय असंतुलन के क्या परिणाम हो सकते हैं?
  62. प्रश्न- आर्थिक अभिवृद्धि कार्यक्रमों में सतत विकास कैसे शामिल किया जा सकता है?
  63. प्रश्न- सतत जीविका से आप क्या समझते हैं? एक राष्ट्र इस लक्ष्य को कैसे प्राप्त कर सकता है? विस्तारपूर्वक समझाइये |
  64. प्रश्न- एक देश की प्रकृति के साथ सामंजस्य से जीने की चाह के मार्ग में कौन-सी समस्याएँ आती हैं?
  65. प्रश्न- सतत विकास के सामाजिक घटकों पर विस्तृत टिप्पणी लिखिए।
  66. प्रश्न- सतत विकास के आर्थिक घटकों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत कीजिए।
  67. प्रश्न- सतत् विकास के लिए यथास्थिति दृष्टिकोण के बारे में समझाइये |
  68. प्रश्न- सतत विकास के लिए एकीकृत दृष्टिकोण के बारे में लिखिए।
  69. प्रश्न- विकास और पर्यावरण के बीच क्या संबंध है?
  70. प्रश्न- सतत विकास के लिए सामुदायिक क्षमता निर्माण दृष्टिकोण के आयामों को समझाइये |
  71. प्रश्न- सतत आजीविका के लिए मानव विकास दृष्टिकोण पर संक्षिप्त चर्चा कीजिए।
  72. प्रश्न- सतत विकास के लिए हरित लेखा दृष्टिकोण का विश्लेषण कीजिए।
  73. प्रश्न- विकास का अर्थ स्पष्ट रूप से समझाइये |
  74. प्रश्न- स्थानीय नियोजन की अवधारणा को स्पष्ट कीजिए।
  75. प्रश्न- भारत में नियोजन के विभिन्न स्तर कौन से है? वर्णन कीजिए।
  76. प्रश्न- नियोजन के आधार एवं आयाम कौन से हैं? वर्णन कीजिए।
  77. प्रश्न- भारत में विभिन्न पंचवर्षीय योजनाओं में क्षेत्रीय उद्देश्यों का विवरण प्रस्तुत कीजिए।
  78. प्रश्न- आर्थिक विकास में नियोजन क्यों आवश्यक है?
  79. प्रश्न- भारत में नियोजन अनुभव पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
  80. प्रश्न- भारत में क्षेत्रीय नियोजन की विफलताओं पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
  81. प्रश्न- नियोजन की चुनौतियां और आवश्यकताओं पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
  82. प्रश्न- बहुस्तरीय नियोजन क्या है? वर्णन कीजिए।
  83. प्रश्न- पंचायती राज व्यवस्था के ग्रामीण जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव की विवेचना कीजिए।
  84. प्रश्न- ग्रामीण पुनर्निर्माण में ग्राम पंचायतों के योगदान की विवेचना कीजिये।
  85. प्रश्न- संविधान के 72वें संशोधन द्वारा पंचायती राज संस्थाओं में जो परिवर्तन किये गये हैं उनका उल्लेख कीजिये।
  86. प्रश्न- पंचायती राज की समस्याओं का विवेचन कीजिये। पंचायती राज संस्थाओं को सफल बनाने हेतु सुझाव भी दीजिये।
  87. प्रश्न- न्यूनतम आवश्यक उपागम की व्याख्या कीजिये।
  88. प्रश्न- साझा न्यूनतम कार्यक्रम की विस्तारपूर्वक रूपरेखा प्रस्तुत कीजिये।
  89. प्रश्न- भारत में अनुसूचित जनजातियों के विकास हेतु क्या उपाय किये गये हैं?
  90. प्रश्न- भारत में तीव्र नगरीयकरण के प्रतिरूप और समस्याओं की विवेचना कीजिए।
  91. प्रश्न- पंचायती राज व्यवस्था की समस्याओं की विवेचना कीजिये।
  92. प्रश्न- प्राचीन व आधुनिक पंचायतों में क्या समानता और अन्तर है?
  93. प्रश्न- पंचायती राज संस्थाओं को सफल बनाने हेतु सुझाव दीजिये।
  94. प्रश्न- भारत में प्रादेशिक नियोजन के लिए न्यूनतम आवश्यकता कार्यक्रम के महत्व का वर्णन कीजिए।
  95. प्रश्न- न्यूनतम आवश्यकता कार्यक्रम के सम्मिलित कार्यक्रमों का वर्णन कीजिए।
  96. प्रश्न- भारत के नगरीय क्षेत्रों के प्रादेशिक नियोजन से आप क्या समझते हैं?

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book